फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश का कांच और चूड़ी उद्योग का विश्व प्रसिद्ध केंद्र है और इसे “सुहाग नगरी” के नाम से भी जाना जाता है। यहां निर्मित रंग-बिरंगी कांच की चूड़ियां देशभर के साथ-साथ विदेशों में भी निर्यात की जाती हैं। उद्योग, हस्तशिल्प और उद्यमिता की समृद्ध परंपरा फिरोजाबाद को एक विशिष्ट पहचान प्रदान करती है और यह भारत के प्रमुख कांच उत्पादन केंद्रों में गिना जाता है। वन डिस्ट्रिक्ट वन कुज़ीन कार्यक्रम के तहत फिरोजाबाद जिले के लिए आलू उत्पाद, आलू टिक्की और कचौरी का चयन किया गया है।

फिरोजाबाद की गलियों और बाजारों में आलू टिक्की चाट की अपनी खास पहचान है। कुरकुरी तली हुई आलू की टिक्कियों को मटर, दही, मीठी सोंठ की चटनी और चटपटे मसालों के साथ परोसा जाता है। यह जिले के स्थानीय बाजारों में शाम के समय मिलने वाले लोकप्रिय नमकीन व्यंजनों में से एक है।

फिरोजाबाद की प्रसिद्ध कचौरी अपने लाजवाब स्वाद और पारंपरिक निर्माण प्रक्रिया के लिए जानी जाती है। मैदा, दालों और चुनिंदा मसालों से तैयार की जाने वाली यह लोकप्रिय व्यंजन सही अनुपात, बेहतरीन मसाला मिश्रण, उचित तापमान और कारीगरों की कुशलता का परिणाम है। धीमी आंच पर सुनहरी और कुरकुरी होने तक तली गई कचौरी का हर निवाला स्वाद और सुगंध से भरपूर होता है। स्थानीय खाद्य संस्कृति का यह अभिन्न हिस्सा आज भी लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। ODOC कार्यक्रम के अंतर्गत स्थानीय हलवाइयों, खाद्य उद्यमियों और मिठाई/नमकीन प्रतिष्ठानों को ब्रांडिंग, पैकेजिंग और मार्केटिंग के माध्यम से सशक्त बनाये जाने कि तय्यारी कि है, जिससे फिरोजाबाद की इस लोकप्रिय पहचान को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाया जा सके। आइए, फिरोजाबाद की कचौरी के स्वाद का आनंद लें और स्थानीय उद्यमियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहभागी बनें।

फिरोजाबाद आगरा मंडल का हिस्सा है और उत्तर प्रदेश के प्रमुख आलू उत्पादक क्षेत्रों में से एक है। यहां बड़ी मात्रा में आलू का उत्पादन होता है, जिसकी आपूर्ति देश के आलू प्रसंस्करण उद्योग को की जाती है। फिरोजाबाद में उत्पादित आलू का एक बड़ा हिस्सा भारत की प्रमुख खाद्य और स्नैक बनाने वाली कंपनियों को भी आपूर्ति किया जाता है।