इटावा चंबल और यमुना नदियों के संगम क्षेत्र के निकट स्थित एक प्रमुख जिला है। राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य, इटावा सफारी पार्क, जसवंतनगर और भरथना जिले के प्रमुख क्षेत्र और आकर्षण हैं। आलू और सरसों की खेती, दुग्ध उत्पादन और बीहड़ क्षेत्र का प्राकृतिक भू-दृश्य जिले की विशिष्ट पहचान हैं। वन डिस्ट्रिक्ट वन कुज़ीन कार्यक्रम के तहत इटावा जिले के लिए सरसों आधारित उत्पाद, मट्ठे वाले आलू और खीर मोहन का चयन किया गया है।

मट्ठा के आलू सैफई, जसवंतनगर, भरथना और इकदिल में एक पारंपरिक व्यंजन के रूप में प्रसिद्ध हैं। उबले हुए आलू को मट्ठे और मसालों के साथ पकाकर तैयार किया जाता है। इसका चटपटा और मसालेदार स्वाद पारिवारिक भोजन और समारोहों में खास तौर पर पसंद किया जाता है।

खीर मोहन इटावा शहर, भरथना, जसवंतनगर और बकेवर की एक प्रसिद्ध मिठाई है। इसे छेना और खोये से तैयार करके चीनी की चाशनी में डुबोया जाता है। इसकी मुलायम बनावट, चाशनी से भरपूर स्वाद और आकर्षक रूप इसे स्थानीय स्तर की एक खास मिठाई बनाते हैं।

सरसों की चटनी और सरसों के पत्तों का सलाद सैफई, भरथना, जसवंतनगर और बसरेहर में लोकप्रिय हैं। स्थानीय स्तर पर उगाई जाने वाली सरसों से तैयार की गई तीखी चटनी और ताजे पत्तों का सलाद ग्रामीण भोजन का अभिन्न हिस्सा हैं और क्षेत्र के पारंपरिक स्वाद को दर्शाते हैं।